{"_id":"5942ba7c4f1c1be55a8b45c4","slug":"cars-were-booked-to-go-to-harpalpur-from-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी से हरपालपुर जाने के लिए बुकिंग कर ले गए थे कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसी से हरपालपुर जाने के लिए बुकिंग कर ले गए थे कार
महोबा
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी से हरपालपुर के लिए बुक की गई फोर्ड कार के चालक को पीटकर तीन लोग कार लूट ले गए। कार मालिक ने थाना महोबकंठ में तहरीर दी है। जनपद झांसी के महाराणा प्रताप नगर निवासी दीपक पुत्र रमेश बाबू शिवहरे की कार किराए पर चलती है। तहरीर के मुताबिक बुधवार की शाम तीन युवकों ने हरपालपुर जाने की बात कहकर गाड़ी किराए पर बुक की।
चालक ने आईडी मांगी तो आशीष नामक युवक का आधार कार्ड दिया गया। चालक रामजी परिहार गाड़ी लेकर हरपालपुर के लिए तीनों युवकों के साथ निकला। जैसे ही चालक थाना महोबकंठ क्षेत्र के कैथोकर व लहचूरा बांध के बीच पहुंचा तभी युवकों ने कार रुकवा ली। बदमाशों ने चालक रामजी को तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया और नीचे फेंक दिया।
उसके बाद बदमाश कार लेकर भाग गए। पीड़ित चालक ने गाड़ी मालिक को सूचना दी। दीपक ने चालक के साथ थाना महोबकंठ में तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आशीष व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।