{"_id":"5aef42104f1c1b330a8b88e2","slug":"car-rickshaw-pulls-1-5-lakh-cash-losers-from-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने किसानों से डेढ़ लाख की नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने किसानों से डेढ़ लाख की नगदी लूटी
mahoba
Updated Sun, 06 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
महोबा। मध्यप्रदेश की हरपालपुर मंडी में माल बेचकर ट्रैक्टर से लौट रहे तीन किसानों को कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। तमंचा अड़ाकर किसानों से मारपीट कर बदमाश डेढ़ लाख रुपये की नगदी ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में सौंप दी है। थानाध्यक्ष ने लूट की घटना को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने थाने में आकर राजीनामा कर लिया है।
थाना महोबकंठ के ग्राम दिदवारा निवासी किसान रमेश साहू, जगत व महिला किसान कमलेश कुमारी शनिवार को मटर, मसूर व चना की फसल बेचने हरपालपुर गए थे। मंडी में माल बिकने के बाद पैसे लेकर ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे तभी झांसी मिर्जापुर हाईवे मे तेईया और क्योलारी रपटा के बीच अज्ञात चार पहिया सवार बदमाशों ने गाड़ी आगे लगाकर ट्रैक्टर को रोक लिया। बदमाशों ने किसानों को तमंचा सटाकर मारपीट की और रमेश के पास से 30 हजार हजार, जगत से 90 हजार व कमलेश से 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की तहरीर पीड़ितों ने थाना महोबकंठ में सौंप दी है।
उधर थानाध्यक्ष महोबकंठ नंदराम प्रजापति का कहना है कि घटना असत्य है। दोनों पक्षों का विवाद रेलवे क्रासिंग हरपालपुर में बोलेरो में ट्रैक्टर टकराने के कारण हुआ था। जिसमें बोलेरो सवार युवकों ने ट्रैक्टर सवारों के साथ मारपीट कर दी थी। उसी खुन्नस के कारण ट्रैक्टर वालों ने लूट की तहरीर थाने में दी थी। जिसकी जांच में लूट की घटना फर्जी मिली। राजीनामा कर लिया है। लूट की घटना को दोनों पक्षों ने असत्य बताया है।