{"_id":"5ae607d34f1c1b5f098b7316","slug":"brother-sister-shot-dead-after-entering-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर भाई बहन की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर भाई बहन की गोली मारकर हत्या
mahoba
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
घटना-स्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बगवाहा में चार लोगों ने एक घर में घुसकर भाई बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और भाई को छत के जाल से फांसी पर लटकाकर हमलावर फरार हो गए। घटना की तहरीर मृतक के बड़े भाई अनिल कुमार राजपूत ने कोतवाली कुलपहाड़ में दी है। दोहरे हत्याकांड का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस घटना का खुलासा करने में जुट गई है।
ग्राम बगवाहा निवासी जगन राजपूत का छोटा बेटा अजेंद्र 23 नीचे कमरे में था और उसकी बड़ी बहन अभिलाषा दूसरे कमरे में थी जबकि सबसे बड़ा भाई अनिल राजपूत ऊपर कमरे में था। दिन में करीब 2 बजे ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर जैसे ही अनिल नीचे की तरफ उतरा। तभी चार लोग ऊपर की तरफ सीढ़ियों से आते दिखाई दिए। अनिल पड़ोसी की छत से उतरकर थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ घर पर पहुंचे जहां पर अनिल का भाई के पेट में गोली लगी थी और छत के जाल से फांसी पर झूलता मिला। उसकी बहन कमरे में मृत पड़ी मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना स्थल पर पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव ने मौका मुआयना किया और अनिल राजपूत से पूछताछ की। अनिल ने बताया कि गांव के प्रधान से उनकी चुनावी रंजिश चल रही है। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर अनिल राजपूत समेत अन्य लोगो को फिंगर टेस्ट कराया है। घटना के समय मृतकों की मां बीमारी हालत में दूसरे कमरे में लेटी थी। जो बोल नहीं पाती है जबकि पिता जगन राजपूत गांव में थे। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन