फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Brother-in-law was playing against sharp sound bled

साउंड तेज बजाने का विरोध करने देवर-भाभी को किया लहूलुहान

Wed, 02 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महाोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महाोबा Updated Wed, 02 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law was playing against sharp sound bled

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदों में तेज आवाज से गाना बजाने का विरोध करने पर आधा दर्जन ग्रामीणों  ने देवर- भाभी सहित तीन लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पीड़ित घायलों ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली महोबा में दर्ज कराई है।


ग्राम चांदों निवासी मुन्ना अपने घर पर तेज आवाज में साउंड बजाकर गाने सुनता है। उसका पड़ोसी महेंद्र अपने घर पर बच्चों का ट्यूशन पढ़ाता है। मंगलवार की शाम को महेंद्र बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहा था। उसी समय मुन्ना ने तेज आवाज के साथ साउंड बजाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तभी महेंद्र ने ट्यूशन पढ़ाने में परेशानी होने की बात कहते हुए आवाज धीमी करने के लिए कहा। लेकिन पड़ोसी ने एक नहीं मानीं उल्टा आवाज और तेज कर दी। इससे दोनों में विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सुबह मुन्ना किसी दूसरे गांव से जाकर अपने साथियों को लेकर गांव आया और घर में घुसकर महेंद्र राजपूत पर लाठी डंडों से से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई उसकी भाभी रजनी और कल्लू पर भी आधा दर्जन लोगों ने हमलाकर अधमरा कर दिया। जिससे रजनी और कल्लू का सिर फट गया।

गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित कल्लू ने घटना की रिपोर्ट मुन्ना, ओमप्रकाश, ब्रजेंश सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। लेकिन पुलिस ने किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया है।


पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस दूसरे पक्ष से मिली हुई है। यही बजह है कि गांव जाने के बाद भी पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की जबकि दबंग गाली गलौज कर रहे हैं। जिससे दोबारा झगड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed