{"_id":"5aa6c1ea4f1c1b00768b52c0","slug":"bolero-one-killed-three-injured-in-khad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में गिरी बोलेरो, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड्ड में गिरी बोलेरो, एक की मौत, तीन घायल
mahoba
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। झांसी-मिर्जापुर हाईवे में कैमाहा गांव के निकट एक बोलेरो गाड़ी पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया।
रविवार को ग्राम कैमाहा निवासी पूर्व प्रधान शत्रुघ्न सिंह की भतीजी का तिलक लेकर आधा दर्जन लोग बोलेरो से जनपद झांसी के कस्बा पलेरा गए थे। रात 11 बजे लौटते समय बोलेरो चालक को नींद आ जाने से गाड़ी पुलिया से टकराकर 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
बोलेरों में सवार लोगों की चीख-पुकार सुन राहगीर व स्थानीय लोग दौड़ पड़े। राहगीरों व आसपास के लोगों ने घायलों को निकाल अस्पताल पहुंचाया। श्रीनगर कस्बे के मोहल्ला के दाऊपुरा निवासी दीपक तिवारी (24 )पुत्र हरीशचंद्र तिवारी की हालत नाजुक होनेे पर उसे मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय उसकी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घायलों में दाऊपुरा निवासी नरेंद्र तिवारी (22), अरुण श्रीमाली (32) और मनोहरगंज श्रीनगर निवासी आकाश सोनी (24) शामिल है। घायलों का उपचार छतरपुर जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
इनसेट
ट्रक ने आटो में टक्कर मारी, 4 घायल
महोबा। कबरई के समीप ट्रक की टक्कर से आटो सवार तीन लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में महाकाल पेट्रोलपंप के पास कबरई से महोबा जा रही आटो में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें चालक समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बजरंग चौक निवासी बृजेंद्र गुप्ता (37) पुत्र शुभ प्रसाद, महेंद्र (35) पुत्र बाबू सिंह व कस्बा कबरई निवासी दीपू सिंह शामिल है।