{"_id":"5aeb4dff4f1c1b87028b7df7","slug":"bike-collapses-nephew-dies-uncle-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में गिरी बाइक, भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड्ड में गिरी बाइक, भतीजे की मौत, चाचा घायल
mahoba
Updated Thu, 03 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
महोबा। तेज रफ्तार बाइक असंतुलित हो खड्ड में जा गिरी। हादसे में बाइक में सवार भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। चाचा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने रैपुराखुर्द गांव जा रहा था। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।
जनपद हमीरपुर के थाना राठ के मोहल्ला सिकंदरपुरा निवासी संजय अहिरवार (19) पुत्र राजन अपने चाचा कमलापत पुत्र हरीशंकर के साथ बुधवार की रात बाइक से चचेरे भाई की बारात में रैपुराखुर्द गांव जा रहा था। रास्ते में बिलवई चुंगी के समीप बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। हादसे में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां संजय की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
थाना खरेला के ग्राम बारी निवासी सुशील (22) पुत्र सीताराम बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में सड़क पर एकाएक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। इसी प्रकार डहर्रा निवासी राज (27) पुत्र रामखिलावन, शिवरामपुर निवासी नेता (42) पुत्र नंदू व राठ निवासी अंशु अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई।