{"_id":"5a68c3034f1c1b87268b6419","slug":"angered-doctor-with-a-deadly-attack-on-the-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर पर जानलेवा हमले से नाराज चिकित्सक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर पर जानलेवा हमले से नाराज चिकित्सक
mahoba
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
ओपीडी बंद होने से भटकते मरीज
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर आर पी मिश्रा पर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में बुधवार को डाक्टरों और चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी। जिससे मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ओपीडी बंद रहने से मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। बुधवार को सिर्फ इमरजेंसी कक्ष खुला रहा। जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भी डाक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाएं ठप रखी।
गौरतलब है कि जिला अस्पताल में तैनात आरपी मिश्रा रात को ड्यूटी करके जैसे ही घर पहुंचे पीछे से तीन सशस्त्र बदमाश घर में घुस गए। आरपी मिश्रा के विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी। डाक्टरों की सुरक्षा न होने से नाराज चिकित्सा अधिकारी संघ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में सीएमएस कार्यालय में बैठक कर स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को ओपीडी बंद रहने से मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ओपीडी बंद होने से एक्स रे, अल्ट्रा साउंड के अलावा जिला अस्पताल में किसी भी तरह की जांचें नहीं हो सकी। बैठक उपरांत जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में चिकित्सक व अस्पताल के कर्मचारी को आन काल बुलाने पर एंबुलेंस भेजे जाने के साथ सशस्त्र गार्ड उपलब्ध कराने की मांग की। अस्पताल कैंपस में सशस्त्र पुलिस गार्ड और चौकीदार को गश्त पर लगाए जाने।
विज्ञापन
रात में पुलिस कर्मचारियों की इमरजेंसी में ड्यूटी लगाए जाने की मांग की। अस्पताल कैंपस के बाहर रहने वाले चिकित्सकों के घरों की सुरक्षा किए जाने की मांग की है। साथ ही पीएमएस संवर्ग के सचिव डॉ. अनुराग पुरवार ने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे बाद घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया तो काला फीता बांधकर विरोध किया जाएगा।