फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Anger of the angry passengers due to the closure of eight bogies

आठ बोगियों की बिजली बंद होने से नाराज यात्रियों का हंगामा

Fri, 20 Apr 2018 11:03 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 20 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन की आठ बोगियों की लाइट अचानक बंद हो गई। घुटई स्टेशन पर लाइट न जलने से नाराज यात्रियों ने हंगामा काटते हुए रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में लाइट सही होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान बोगियों में अंधेरो होने से यात्रियों को किसी अप्रिय घटना की आशंका सताती रही।
झांसी से चलकर मानिकपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की आठ बोगियों की लाइट अचानक घुटई रेलवे स्टेशन से पहले बंद हो गई। ट्रेन की बोगियों की बिजली बंद होने से यात्री परेशान रहे। घुटई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने हो हल्ला मचाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रेन बेलाताल रेलवे स्टेशन पहुंची जहां लाइट शुरू न होने पर यात्री आक्रोशित रहे। मामले की सूचना स्टेशन मास्टर व रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई। तब ट्रेन की बोगियों की लाइट चालू हो सकी।
विज्ञापन

बोगियों की अचानक लाइट बंद होने से ट्रेन में सवार महिलाओं बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। लोगों को किसी घटना की भी आशंका सताती रही। यात्रियों ने रेलवे विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ट्रेन की आठ बोगियों की लाइट अचानक कैसे बंद हो गई इसका कारण कोई नही बता पा रहा है। उधर कुलपहाड़ के स्टेशन मास्टर फराज खान का कहना है कि यात्रियों ने किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नही कराई है। बोगियों की लाइट बंद होने की उन्हें जानकारी नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed