{"_id":"5bc36f45bdec22697455684f","slug":"81539534661-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना देने जा रही युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना देने जा रही युवती से छेड़छाड़
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। खेत में खाना देने जाते समय सुनसान पाकर एक युवक ने युवती को रास्ते में पकड़ लिया और उसके साथ जबर्दस्ती अश्लील हरकतें करने लगा। युवती की चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। किसानों को आता देख युवक रास्ते में ही युवती को छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पीड़िता के पिता ने थाना श्रीनगर में सुरजीत यादव पुत्र चिंगू यादव के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती रविवार को दोपहर में अपने खेत मेें परिजनों को खाना देने जा रही थी। तभी पहले से रास्ते में टहल रहा गांव का ही युवक सुरजीत यादव ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। युवती के कहने के बाद भी उसने एक नहीं सुनी। जिस पर युवती ने चीख-पुकार मचा दी। जिससे खेतों में उर्द-मूंग की कटाई कर रहे किसान हसिया लेकर दौड़ पड़े, जिससे युवक भाग खड़ा हुआ। पीड़िता के पिता ने थाना श्रीनगर पहुंचकर सुरजीत यादव के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।