फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सड़क हादसे में महिला की मौत, पांच लोग घायल

सड़क हादसे में महिला की मौत, पांच लोग घायल

Fri, 08 Mar 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, पांच लोग घायल
सड़क हादसे में महिला की मौत, पांच घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

कस्बा खरेला निवासी रचना (27) पत्नी छत्रपाल शुक्रवार की शाम अपने पति के साथ बाइक से रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। बिलरही गांव के समीप रास्ते में ब्रेकर से बाइक उछल गई, जिससे महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर, कस्बा श्रीनगर निवासी बैजनाथ अपने साथी चुन्नू के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी प्रकार सालट निवासी रविंद्र, ऊदल चौक निवासी सलमा और सिजहरी निवासी मत्थी अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed