फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बलात्कार के प्रयास में अभियुक्त को दस साल की कैद

बलात्कार के प्रयास में अभियुक्त को दस साल की कैद

Fri, 12 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार के प्रयास में अभियुक्त को दस साल की कैद

विज्ञापन
महोबा। अपर जिला सत्र न्यायाधीश रामकिशोर शुक्ल कोर्ट नं. एक दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए दस साल की सजा सुनाई। साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका। जुर्माना अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
तीन अक्तूबर 2017 को कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी अपनी पांच साल की छोटी बहन के साथ गांव के बाहर शौच क्रिया के लिए गई थी। शौच क्रिया से लौटते समय मुलायम सिंह के खेत के पास गांव का ही राहुल धोबी पुलिया पर बैठा था। उसने छोटी बहन से पानी लाने को कहा। इसी बीच वह बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां पर उसने किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास किया। किशोरी के रोने पर वह उसे छोड़कर भाग गया। किशोरी ने घर जाकर अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत राहुल धोबी के खिलाफ कोतवाली महोबा में तीन अक्तूबर 2017 को ही मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के गवाह और बहस सुनने के बाद राहुल धोबी को दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का दोषी ठहराते हुए उसे दस साल की सजा सुनाई। सरकार पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह और रामेश्वर यादव ने बताया कि अदालत ने अभियुक्त पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंका है। जुर्माना अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुुगतनी पड़ेगी। अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास में अभियुक्त को दस साल की कैद
-अदालत ने अभियुक्त को पुलिस हिरासत में भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed