{"_id":"5c362e32bdec222c35626c8c","slug":"51547054642-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बालिका व युवती से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम बालिका व युवती से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखारी/खन्ना। जिले में छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश नही लग पा रहा है। बुधवार को दो अलग अलग स्थानों पर मासूम बालिका व युवती से छेड़खानी के मामले सामने आए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कस्बा चरखारी के एक मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय बालिका दुकान से सामान खरीदने गई थी। तभी दुकानदार ने बालिका को दुकान के अंदर बुला लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। डरी सहमी बालिका ने घर पहुंच परिजनों को पूरी घटना बताई। तब परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शाहिद के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ट्रक में बैठकर घाटमपुर जा रही थी। तभी रास्ते में चिचारा पावर हाउस के समीप पवन उर्फ कल्लू ने छेड़खानी कर दी और विरोध करने पर ट्रक से नीचे उतार दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।