फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   लूटपाट के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूटपाट के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2019 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लूटपाट के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर किड़ारी फाटक के पास महीने भर पहले भारत गैस एजेंसी के मैनेजर को गोली मारकर लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटपाट में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, एक आरोपी फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचा, कारतूस, वारदात में प्रयुक्त बाइक व लैपटाप बरामद किया है। पुलिस टीम की इस सफलता पर डीआईजी ने 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है।
किड़ारी फाटक व कृष्णा होटल के बीच एक फरवरी को भारत गैस एजेंसी के मैनेजर अजय सिंह के साथ लूट की घटना हुई थी। एजेंसी के मैनेजर अजय सिंह ने शहर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी व स्वाट टीम प्रभारी सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हमीरपुर चुंगी के पास से कालेश पुत्र हरीसिंह, भूपेंद्र पुत्र सिद्घगापाल, सत्यनारायण पुत्र शिवनारायण, संदीप पुत्र बृजमोहन व विकास पुत्र जयपाल निवासी ग्राम छिकहरा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने कालेश, भूपेंद्र व सत्यनारायण के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने घटना के दौरान प्रयुक्त दो बाइक बरामद की है। आरोपियों के पास से काले रंग के बैग में लूटा गया लैपटाप बरामद हुआ। इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अजेंद्र पुत्र शिवपाल अभी फरार बताया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को 15 हजार रुपये की नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed