{"_id":"5c6ee1e4bdec224ca3491986","slug":"31550770660-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर भागी किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर भागी किशोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पुलिस अभिरक्षा से चकमा देकर भागी किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
कुलपहाड़ (महोबा)। चार माह पहले भागी किशोरी को कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस ने पकड़ लिया। न्यायालय में बयान कराने के बाद महिला पुलिस अभिरक्षा में सौंपी गई किशोरी कोतवाली से चकमा देकर भाग गई। जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। कोतवाली प्रभारी ने किशोरी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने कोतवाली में किशोरी के भाग जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को सूचना मिली कि लापता किशोरी दिल्ली में है। कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले किशोरी को दिल्ली से पकड़कर कोतवाली लाई। बुधवार को किशोरी के बयान कराने के लिए एसआई रमेश कुमार महोबा न्यायालय लेकर आए। बयान कराने के बाद शाम को वापस कोतवाली ले जाकर महिला पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया। रात में किशोरी पुलिस अभिरक्षा से भाग निकली। जैसे ही इसकी सूचना एसएचओ को हुई तो उनके हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में किशोरी को तलाश करने के लिए पुलिस ने चारो तरफ टीमें लगाईं लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस किशोरी के घर गई तो वहां ताला लटका मिला। एसएचओ बृजेंद्र सिंह का कहना है कि किशोरी की तलाश कराई जा रही है।