फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से तीन हजार डेटोनेटर बरामद

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से तीन हजार डेटोनेटर बरामद

Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से तीन हजार डेटोनेटर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। मुस्करा मार्ग पर डाक बंगला के पास पुलिस ने शनिवार को एक दुघर्टनाग्रस्त गाड़ी से तीन हजार डेटोनेटर बरामद किया है। बताया गया कि शुक्रवार को गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी। चालक गाड़ी लाककर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

29 सितंबर को स्कार्पियो गाड़ी मुस्करा की तरफ से महोबा की तरफ आ रही थी। तेज रफ्तार गाड़ी असंतुलित होकर कोतवाली के पास बनी डाक बंगला की बाउंड्री में टकरा गई। इससे बाउंड्री क्षतिग्रस्त होने के बाद चालक को मामूली चोटें आई थीं। शाम का समय होने के कारण सुनसान देखकर चालक स्कार्पियो को लाक करके चला गया। 30 सितंबर को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गाड़ी के अंदर तीन हजार डेटोनेटर पाए गए हैं। पुलिस ने गाड़ी को कोतवाली में खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन


गाड़ी में गाड़ी मालिक राकेश द्विवेदी के नाम के कागजात मिले हैं। इस पर पुलिस ने गाड़ी मालिक राकेश द्विवेदी और स्कार्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि गाड़ी खोलकर देखने पर तीन हजार डेटोनेटर पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई स्कार्पियो के आगे वाली नंबर प्लेट में योगी सेना महामंत्री लिखा हुआ है। गाड़ी पर नंबर नहीं लिखा है। हालांकि योगी सेना के प्रदेश मंत्री व बुंदेलखंड प्रभारी आशीष महराज का कहना है कि जिले में अभी कार्यकारिणी गठित नहीं की गई है। गाड़ी में फर्जी बोर्ड लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed