{"_id":"5a8089144f1c1b387b8b5ef5","slug":"21518373140-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की रोक के बाद भी जिले में चल रहा अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शासन की रोक के बाद भी जिले में चल रहा अवैध खनन
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर गरज रहीं जेसीबी मशीन
महोबा 06 - पहाड़ पर चल रहा अवैध खनन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कबरई में धड़ल्ले से पहाड़ों पर अवैध खनन किया जा रहा है। इससे सरकार को लाखों रुपये राजस्व का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। एलएनटी की बड़ी बड़ी मशीनें पहाड़ों का सीना चीरकर अवैध खनन कर रही हैं।
अवैध खनन पर शासन की रोक का जिले में कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। हालात यह है कि पहाड़ों की समय सीमा खत्म हो जाने के बाद सत्ता पक्ष के लोगों ने पहाड़ों पर अवैध कब्जे करके एलएनटी मशीन लगा दी है। जिससे दिन रात पहाड़ों पर अवैध खनन जारी है। खनिज विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी अधिकारी छापामार कार्रवाई नहीं कर रहे है। जिससे पहाड़ों पर खनन करने की लूट सी मची हुई है। सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों को जहां खाली पहाड़ मिल रहे वहां पर खनन कार्य शुरू करा देते है। जिससे चारों तरफ पहाड़ों पर अवैध तरीके से एलएनटी मशीनें दौड़ रही है।
गौरतलब है कि जिले में करीब 350 पहाड़ों के पट्टे थे। जिसमें से करीब सिर्फ 85 पट्टे शेष बचे है जबकि 150 से ज्यादा पहाड़ों में अवैध खनन चल रहा है। पहाड़ों पर सत्ता पक्ष के लोगों का कब्जा है। जिससे शासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
जिला खनिज अधिकारी एके सेन का कहना है अवैध खनन की जानकारी मिलने पर छापा मार कार्रवाई की जाती है। लेकिन पहुंचने से पहले ही खनन बंद हो जाता है। स्टाफ की कमी होने के कारण दिक्कतें आ रही है।