{"_id":"5c3f7421bdec22732854bbd6","slug":"201547662369-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने तीन लोगों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने तीन लोगों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। अलग अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
शहर के बिच्छू पहाड़िया निवासी मायादेवी पत्नी रामदास साहू मकान व छप्पर बनाए है। मंगलवार की शाम मोहल्ले के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। छप्पर तोड़ने का विरोध करने पर माया के पुत्र अनिल के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। मायादेवी की तहरीर पर पुलिस ने हामिद समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहर्रा में घटी। यहां के निवासी बबलू विश्वकर्मा घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव के ही छोटू व जीतू शराब के नशे में वहां आ गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बबलू की मारपीट कर दी। पुलिस ने छोटू व जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम डहर्रा निवासी जयहिंद ने गांवदारी को लेकर आशीष, सुनील समेत तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।
मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने तीन लोगों को पीटा
- तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा