फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी में दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों पर महिला को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


फरीदाबाद निवासी बबली की शादी एक वर्ष पहले बस स्टैंड पनवाड़ी निवासी किशन कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन युवती को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने अपने माता-पिता को बात बताई। उन्होंने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। ससुरालीजनों के बबली से आए दिन मारपीट करने और घर से निकाल देने पर पीड़िता ने थाना पनवाड़ी में तहरीर सौंपी।
विज्ञापन



पुलिस ने पति किशन कुमार, सास क्रांति देवी, ससुर ओमप्रकाश, जेठ लोकेंद्र, जेठानी रश्मि समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला मायके में रह रही है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह का कहना है कि विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
- एक वर्ष पहले हुई थी युवती की शादी, मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed