फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   गुटखा उधार न देने पर दबंगों ने दुकानदार को किया लहूलुहान

गुटखा उधार न देने पर दबंगों ने दुकानदार को किया लहूलुहान

Sun, 03 Sep 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
गुटखा उधार न देने पर दबंगों ने दुकानदार को किया लहूलुहान

विज्ञापन
श्रीनगर महोबा। कस्बे के मोहल्ला दाऊपुरा में गुटखा उधार न देने से नाराज ग्रामीण ने अपने भाइयों के साथ मिलकर दुकानदार पर लाठी डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने आए उसके भाई और पत्नी पर भी डंडें बरसाए। तीनों घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
मोहल्ला दाऊपुरा निवासी वृंदावन कुशवाहा पुत्र लक्ष्मी कुशवाहा की शराब के ठेके के पास किराना की दुकान है। मोहल्ले का ही गफ्फार दुकान पहुंचा और गुटखा तोड़कर खा लिया। पैसे मांगने पर बाद में देने की बात कही। इसकों लेकर दुकानदार और ग्राहक में विवाद हो गया। जिससे उसने अपने भाइयों के साथ दुकानदार पर लाठी डंडे और हाकी से हमला कर दिया। दुकानदार दुकान के नीचे गिरकर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

बीच बचाव करने आया दुकानदार का भाई प्रकाश और वृंदावन की पत्नी पर भी ग्रामीणाें ने जमकर डंडें बरसाए। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ दबंगों के सामने बीच बचाव करने का साहस नहीं जुटा सकी। इसी बीच किसी ने 100 नंबर डायल कर दिया। पुलिस की गाड़ी का हूटर की आवाज सुन दबंग मौके से भाग खड़े हुए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित वृंदावन ने गफ्फार, अनवर, सत्तार, नजीर, लल्लू के खिलाफ थाना श्रीनगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। लेकिन पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगों ने महिला समेत दो लोगों को किया घायल
-बीच बचाव करने आए भाई और पत्नी पर भी किया प्रहार
-पुलिस ने तीनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed