फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   हैंडपंप में पानी भरने गई महिला को पीटकर सोने का हार छीना

हैंडपंप में पानी भरने गई महिला को पीटकर सोने का हार छीना

Fri, 17 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप में पानी भरने गई महिला को पीटकर सोने का हार छीना
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ग्राम चंदौली में हैंडपंप में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी महिला के गले में पड़ा सोने का हार छीन ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। घायल महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्राम चंदौली निवासी राकेश राजपूत की पत्नी बबली मकान के पास लगे सरकारी हैंडपंप में पानी भरने गई थी। तभी पड़ोसी युवक अनुज हैंडपंप पर नहा रहा था। नहाने के दौरान छींटे महिला की बाल्टी में चले गए। जिसका उसने विरोध किया। इससे गुस्साए युवक ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर अनुज का पिता राकेश भी मौके पर पहुंच गया। पिता-पुत्र ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसके गले में पड़ा सोने का हार छीन ले गए।
विज्ञापन

पति के साथ थाना खरेला पहुंची पीड़िता ने घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राकेश व उसके पुत्र अनुज के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि घायल महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। गले से आभूषण छीनने की बात मौके पर पता नही चली है। हो सकता है कि मारपीट में आभूषण गिर गया हो। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed