फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ छह को पकड़ा

छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ छह को पकड़ा

Mon, 11 Feb 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने कच्ची शराब के साथ छह को पकड़ा
पुलिस ने कच्ची शराब के साथ छह को पकड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को राजस्व, आबकारी और पुलिस विभाग की टीम ने जगह-जगह छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही करीब आठ सौ किलो लहन नष्ट किया गया।
जिलाधिकारी सहदेव के निर्देश पर शुरू की गई कार्रवाई में आबकारी अधिकारी एमपी सिंह, आबकारी निरीक्षक रजनीश कुमार पांडेय ने शहर के भटीपुरा के पास से टेडीमल पुत्र जोधिया निवासी नयापुरा नैकाना को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। लक्ष्मी पत्नी जौनिया को लाल पहाड़िया के पास से 10 लीटर शराब के साथ और भोला पुत्र कालीचरन को 25 क्वार्टर देसी शराब के साथ पकड़ा। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली महोबा में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार श्रीनगर तिगैला में कबूतरा डेरा में नायब तहसीलदार लखनलाल, आबकारी निरीक्षक रजनीश पांडेय, कोतवाली प्रभारी बृजेेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज राकेश भदौरिया, एसएसआई रमेशचंद्र ने छापामार कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से शराब की भट्ठियां और 800 किलो लहन नष्ट कर दिया। श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष श्रीनगर बलजीत सिंह, एसआई रमेश सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर फूलवती पत्नी कैलाश कबूतरा के पास से 15 लीटर शराब, मंदाकिनी पत्नी कन्नू कबूतरा के पास से 10 लीटर शराब बरामद की। दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed