फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बकरी चोरी के मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

बकरी चोरी के मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Jan 2019 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
बकरी चोरी के मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के ग्राम सिरसीखुर्द में पशुपालक को मारपीट कर बदमाशों द्वारा 24 बकरियां लूट लिए जाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

ग्राम सिरसीखुर्द निवासी छोटेलाल कुशवाहा सोमवार की रात पशुबाड़े में सो रहा था। तभी अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस आए और दरवाजा खोलकर बकरियां ले जाने लगे। पशुपालक के जागने और विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी बुरी तरह मारपीट कर दी और बंधक बना दिया था। बाद में बदमाश 24 बकरियां पिकअप गाड़ी में भरकर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने मूलचंद्र खटीक निवासी खन्ना व 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बकरी चोरी के मामले में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed