फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   घर पर सो रही बालिका से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

घर पर सो रही बालिका से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Jul 2017 10:54 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
घर पर सो रही बालिका से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। कोतवाली चरखारी के एक गांव में दादी के साथ छत पर सो रही आठ साल की बालिका से पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।

आठ वर्षीय बालिका अपनी दादी के साथ रहकर पास के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। माता-पिता दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते है। रविवार की रात बालिका अपनी दादी के साथ छत पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बलिया अहिरवार दीवार फांदकर छत पर चढ़ गया और बालिका का मुंह दबाकर नीचे उठा ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के भाग जाने के बाद बालिका ने दादी को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


रविवार को दादी ने बालिका के साथ सूपा चौकी और चरखारी कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने बलिया अहिरवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली चरखारी के एसएसआई अजीत सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में परिवर्तन किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापे मारे, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश में दी दबिश
दादी के साथ छत पर लेटी थी आठ साल की बालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed