फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दो घरों में घुसकर लाखों का माल उड़ाया

दो घरों में घुसकर लाखों का माल उड़ाया

Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
दो घरों में घुसकर लाखों का माल उड़ाया
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी कस्बा समेत दो गांवों में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली और फरार हो गए। सुबह जागने पर घर का ताला टूटा देख गृहस्वामियों के होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांव में जयप्रकाश तिवारी अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी बदमाशों ने पीछे की दीवार से चढ़कर आंगन में प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 50 हजार रुपये नगद, छह तोला सोना और 500 ग्राम चांदी ले गए। परिजनों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जागने पर परिजनों ने कमरे का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। चोरी होने के बाद घर में रोना-पीटना मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गृहस्वामी जयप्रकाश तिवारी ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दे दी है।
विज्ञापन

इसी तरह पनवाड़ी बस स्टैंड पर थाने से 50 कदम की दूरी पर बदमाशों ने जयप्रकाश रावत के घर में घुसकर चोरी कर ली और फरार हो गए। कितने की चोरी हुई गृृहस्वामी ने खुलासा नहीं किया है। गृहस्वामी का कहना है कि पुलिस को जानकारी दे दी गई। घटना का पर्दाफाश होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed