फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   खेत में सो रहे दंपति पर दबंगों ने बोला हमला, तीन घायल

खेत में सो रहे दंपति पर दबंगों ने बोला हमला, तीन घायल

Sun, 09 Jun 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
खेत में सो रहे दंपति पर दबंगों ने बोला हमला, तीन घायल
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम बपरेथा में खेत पर लगे ट्यूबवेल में सो रहे किसान दंपति पर दबंगों ने धावा बोलकर जमकर लाठी डंडे बरसाए। जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में तमंचे से फायर कर दिया। जिससे किसान के बाएं हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कृष्ण मुरारी के बच्चों का गांव के ही ब्रजभान के बच्चों से विवाद हो गया था। जिससे ब्रजमान कृष्ण मुुरारी से रंजिश मान बैठा और शनिवार की रात को ब्रजभान ने अपने साथियों के साथ कृष्ण मुरारी के खेत में जाकर हमला बोल दिया। जहां पर कृष्णमुरारी (50), पत्नी राधारानी (48) और बेटी निर्मला (20) की लाठी डंडों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को आता देख ब्रजभान ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे कृष्ण मुरारी के बाएं हाथ में गोली लगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर हालत में सुधार बताया जा रहा है। मौके पर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे पुलिस बल के साथ जाकर जांच में जुट गए हैं। कोतवाल अनूप कुमार दुबे का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed