{"_id":"5ceed0a4bdec220785347805","slug":"155915490020-mahoba-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंसुतलित होकर बाइक खाई में गिरी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंसुतलित होकर बाइक खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में महोबकंठ तालाब के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास बाइक असंतुलित होकर 10 फुट गहरी खाई में गिर गई। इससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
जनपद हमीरपुर के थाना जरिया क्षेत्र के ग्राम बीरा निवासी अशोक अहिरवार (32) पुत्र मूलचंद्र अहिरवार अपने साथी अनिल अहिरवार (22) पुत्र भानु प्रताप अहिरवार निवासी ग्राम रावतपुरा थाना चिकासी जनपद हमीरपुर के साथ मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के ग्राम काकुनपुरा में एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। रात में करीब 11 बजे महोबकंठ तालाब के पास पहुंचते ही निर्माणाधीन पुलिया के कारण बाइक असंतुलित होकर हाईवे के किनारे खाई में जा गिरी। रात का समय होने के कारण एक घंटे तक दोनों बाइक सवार खाई में पड़े रहे। बाद में निकले एक वाहन ने घायलों को पड़ा देख 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक सवार की जेब से निकले कागजातों में पता देखकर परिजनों को बुलाया। बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। दूसरे घायल अनिल को परिजन मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।