फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 25 May 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
महोबा। खरेला-मुस्करा मार्ग में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बेकाबू बोलेरो पलटने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी इस्लाम (21) पुत्र पीर मुहम्मद शुक्रवार की रात बाइक से जनपद हमीरपुर के कस्बा मुस्करा जा रहा था। तभी खरेला-मुस्करा मार्ग में सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरा गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से असंतुलित हुई बोलेरो कार भी सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। बाइक सवार की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों को राहगीरों ने बाहर निकाला। मुन्ना समेत तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा भेजा गया। सूचना पर पहुंची थाना खरेला पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed