फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   तंबाकू में नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने लूटीं 30 बकरियां

तंबाकू में नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने लूटीं 30 बकरियां

Tue, 21 May 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
तंबाकू में नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने लूटीं 30 बकरियां
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम अस्थौन में नहर किनारे बकरियां चरा रहे वृद्ध को बदमाशों ने तंबाकू में नशीला पदार्थ खिला दिया। वृद्ध के अचेत होने पर बदमाश 30 बकरियां लूट ले गए। दो घंटे बाद होश में आने पर उसने कोतवाली पहुंच घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जिले में सूचना कर नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लगा।
विज्ञापन

ग्राम अस्थौन निवासी बैजू पाल (80) पुत्र चिरंजीलाल पशुपालक है। उसके पास 10 बकरियां है। वह अन्य पशुपालकों की भी 20 बकरियां चराता था। मंगलवार को वह 30 बकरियां लेकर गांव के बाहर नहर किनारे गया था। जब बकरियां चरने लगी तो वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया। दोपहर करीब 12 बजे एक अधेड़ वहां पहुंचा और गांव जाने का रास्ता पूछने लगा। रास्ता बताने के बाद अधेड़ वहीं बैठ गया और तंबाकू मलने लगा। वृद्ध ने भी तंबाकू खा ली। जिससे वह अचेत हो गया। तब बदमाश 30 बकरियां लूटकर फरार हो गए। बदमाश बकरियां किसी वाहन से ले गए या हांककर यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

घटना के दो घंटे बाद जब बैजू पाल को होश आया तो बकरियां गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नही लगा तो पीड़ित ने कोतवाली चरखारी पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने वायरलेस के माध्यम से जिले को सूचना दी और चेकिंग कराई लेकिन कोई सुराग नही लगा। कोतवाली प्रभारी चरखारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आसपास के लोगों से जानकारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed