{"_id":"5b857c5442c792465274b608","slug":"151535474772-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम सिजवाहा में पत्नी से तकरार होने के बाद पति ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जागने पर पति को फांसी पर लटका देख पत्नी के होश उड़ गए। पत्नी की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े।
ग्राम सिजवाहा निवासी पुनाराम विश्वकर्मा (40) पुत्र शंकर विश्वकर्मा शराब का आदी था। आए दिन शराब पीकर उपद्रव करने से पत्नी आजिज आ चुकी थी। सोमवार की शाम को वह शराब की बोतल लेकर घर आ गया। पत्नी ने बोतल छीन ली और शराब पीने से मनाकर दिया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया लेकिन पत्नी ने शराब की बोतल नहीं दी। दोनों के बीच अच्छी खासी तकरार हो गई। जिससे पति नाराज होकर अपने कमरे में चला गया।
रात को करीब एक बजे पति ने लट्ठे से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर पत्नी ने जाकर देखा तो वह फांसी पर झूलता मिला। पत्नी की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे विक्रम (11), विकास (6) और एक बेटी नेहा (8) वर्ष छोड़ गया है।
विज्ञापन
पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान
-शराब पीने से मना करने पर दोनों में हुआ था विवाद