{"_id":"5932ec6e4f1c1b29598b457a","slug":"149650956110-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बदमाशों ने दंपति को पीटकर ढाई लाख के जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र बदमाशों ने दंपति को पीटकर ढाई लाख के जेवर लूटे
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति को पीटकर ढाई लाख के जेवर लूटे
महोबा/कनकुआ।
शनिवार देर शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने दंपति को पीट कर उनसे ढाई लाख रुपये के जेवर और मोबाइल लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची दो थानों की पुलिस दबिश देती रही। पुलिस को लुटेरों का सुराग नहीं मिला।
कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा निवासी सुरेंद्र पत्नी अर्चना को बाइक से लेकर शाम सात बजे अपनी ससुराल थाना महोबकंठ के ग्राम गड़ौरा जा रहा था।
बेलाताल के आगे पहुंचते ही तीन सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने दंपति का पीछा किया और अमानपुरा रेलवे क्रॉसिंग के आगे अंधेरे का फायदा उठाते हुए ओवरटेक करके बाइक आगे लगा दी। महिला और उसके पति की तमंचों की बटों से मारपीट करते हुए पत्नी के ढाई लाख रुपये के जेवर और मोबाइल लूट ले गए।
बदमाश बाइक की हवा निकालकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद दंपति की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के फोन से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना महोबकंठ, थाना अजनर और सीओ कुलपहाड़ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक लुटेरे मौके से भाग चुके थे। पुलिस द्वारा जगह-जगह दबिश दी जा रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली।
- वारदात को अंजाम दे फरार हो गए सशस्त्र बदमाश
- बाइक से पत्नी को ससुराल छोड़ने जा रहा था पति
- दो थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच