{"_id":"5bfd72ffbdec224155405e7d","slug":"141543336703-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से चोरी की घटना के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से चोरी की घटना के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर महोबा। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला दाऊपुरा में स्थापित मराठा काल के चार सौ साल पुराने ऐतिहासिक बिहारी जू मंदिर से चांदी की बांसुुरी व सोने के टाप्स चोरी होने के मामले में 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। महिला मंदिर की पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नही लगा सकी।
मोहल्ला दाऊपुरा स्थित बिहारी जू मंदिर का रविवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने चांदी की बांसुरी और सोने का टाप्स चोरी कर लिया था। सुबह जब भक्त मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे और श्रृंगार गायब देख उनके होश उड़ गए थे। मंदिर की महिला पुजारी राधारानी ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में सौंपी थी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू की थी। पुजारी की तहरीर पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। जांच के लिए लगाई गईं टीमें आरोपियों का सुराग लगाने में अब तक नाकाम रहीं। चोरी की घटना का खुलासा न होने से भक्तों में आक्रोश पनप रहा है। थानाध्यक्ष वीरप्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- 48 घंटे बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी कोई सुराग
- चोरी की घटना से भक्तों में पनप रहा आक्रोश