{"_id":"5bd492afbdec2269b44454fa","slug":"141540657839-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम छानीकला में कर्ज से परेशान एक किसान ने घर पर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद घर में रोना-पीटना मचा हुआ है।
ग्राम छानी कला निवासी सरजू (50) पुत्र धन्नू की पत्नी प्रेमा ने बताया कि उसके पति ने 1.16 लाख रुपये इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। कुछ पैसा साहूकारों से भी कर्ज ले रखा था। उसके पास नौ बीघा जमीन है। पिछले कई सालों से सूखे के चलते फसल की पैदावार न होने से किसान कर्ज अदायगी को लेकर खासा परेशान रहता था। प्रेमा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह उसने कर्ज अदा करने के लिए बातचीत की। मैंने उन्हें चिंता न करने की बात कहते हुए समझाया लेकिन शुक्रवार की देर शाम को ही उसने जहर खा लिया। प्रेमा ने बताया कि वह कर्ज को लेकर खासा परेशान रहते थे। इसी कारण उन्होंने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर किसान को परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार किया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस की तलाश व पैसे के इंतजाम में जुट गए। इसी बीच रात में एक बजे किसान की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला का कहना है कि जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार और कानूनगो को मौके पर भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बता सकेंगे।
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान
-किसान के ऊपर 1.16 लाख रुपये का था बैंक का कर्ज