फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   मारपीट और मकान ढहाने के बाद किन्नरों ने मचाया उत्पात

मारपीट और मकान ढहाने के बाद किन्नरों ने मचाया उत्पात

Mon, 17 Sep 2018 09:12 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
मारपीट और मकान ढहाने के बाद किन्नरों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला मुल्लनपुरा में किन्नरों की मारपीट कर लूटपाट करने के बाद कच्चे मकान को ढहाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किन्नरों के साथ हुई घटना से नाराज महोबा, बांदा और हमीरपुर जनपद के एक सैकड़ा से ज्यादा किन्नरों ने पनवाड़ी पहुंचकर रात में जमकर उत्पात मचाया और पुलिस को खूब छकाया। इसके बाद पनवाड़ी पुलिस ने तीन नामजद और 48 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, लूट, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की दो टीमों द्वारा जगह-जगह दबिश दी जा रही हैं।

रविवार को सुबह मुल्लनपुरा निवासी मोहम्मद अजीज समेत तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने जमकर बवाल काटा और किन्नरों की मारपीट कर मकान ढहा दिया, जिससे अब किन्नर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। एक घंटे तक ग्रामीणों के उपद्रव करने के बाद भी थाने से 50 कदम की दूरी पर स्थित मकान तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। दबंगों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

मारपीट और मकान ढहाने के बाद किन्नरों ने मचाया उत्पात
-महोबा, हमीरपुर और बांदा जिले के एक सैकड़ा किन्नर हुए इकट्ठे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed