{"_id":"5c87faf5bdec22140b209150","slug":"121552415477-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज प्रबंधक समेत चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज प्रबंधक समेत चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज प्रबंधक समेत चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा
पनवाड़ी (महोबा)। भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने हमीदिया इस्लामिया इंटर कालेज के प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा पनवाड़ी में हमीदिया स्लामिया इंटर कालेज के पीछे प्रबंधक नईम हाशिमी द्वारा बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा था। कस्बा पनवाड़ी निवासी कमरजहां पत्नी बहीदुल हसन ने उक्त भूमि को अपना बताते हुए कब्जा करने का विरोध किया। आरोप है कि प्रबंधक ने कालेज में रहने वाले तीन युवकों के साथ महिला से मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के पुत्र नसीमुल हसन ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में सौंपी। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया। जहां से उसे परिजन मेडिकल कालेज झांसी ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कालेज के प्रबंधक नईम हाशिमी, पप्पू, बबलू व राजू कुरैशी के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मामले की जांच की है। ब्यूरो