{"_id":"5c703bb0bdec2273952184c7","slug":"121550859184-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से 90 हजार की नगदी गायब, उपभोक्ता के उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक खाते से 90 हजार की नगदी गायब, उपभोक्ता के उड़े होश
विज्ञापन
बैंक खाते से 90 हजार गायब
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के एक क्रशर प्लांट में मुनीम के बैंक खाते से 90 हजार रुपये गायब हो गए। पासबुक की इंट्री कराने पर रकम गायब देख उपभोक्ता के होश उड़ गए। पीड़ित ने बैंक के शाखा प्रबंधक और पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर पैैसा वापस दिलाए जाने की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रमाकांत पुत्र कमलेश अनुरागी एक क्रशर प्लांट में मुनीम है। रमाकांत का बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक की कबरई शाखा में है। शुक्रवार को पैसे की जरूरत होने पर उपभोक्ता बैंक पहुंचा और पासबुक में इंट्री कराई। जिसमें 90 हजार की नगदी निकाली जा चुकी थी। इंट्री से पता चला कि 40 हजार की खरीदारी जनवरी से फरवरी के बीच 4 बार कर ली गई। साथ ही 21 फरवरी को 50 हजार नकद निकले गए। हजारों की नगदी बैंक से गायब होने से पीड़ित परेशान है। बैंक प्रबंधक से शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस जवाब नही मिला। मामले की शिकायत थाना कबरई में की गई है। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक जीडी वर्मा का कहना है कि कार्ड से ओटीपी बताने पर ही निकासी या खरीददारी संभव है। फिर भी जांच करा रहे हैं कि कहां से पैसा निकला।