{"_id":"5c59c123bdec224db85266b0","slug":"121549386019-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। चरखारी-श्रीनगर मार्ग में पवा तिराहा के समीप बस के ओवरटेक करने से असंतुलित हुई ट्रैक्टर ट्राली बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली घायलों के ऊपर ही पलट जाने से मां-बेटी की मौत हो गई जबकि पिता और दूसरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
थाना खरेला के ग्राम पाठा निवासी चेतराम (28) परिवार समेत दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था। पांच दिन पहले चेतराम अपनी पत्नी राममूर्ति (26) व पुत्री चिंकी (6) व शिवानी (4) के साथ दिल्ली से घर लौटा था। दो दिन पहले पत्नी बच्चों के साथ थाना श्रीनगर के ग्राम चितइयन अपने मायके चली गई थी। मंगलवार को चेतराम बाइक से ससुराल पहुंचा और पत्नी व बच्चों को लेकर वापस बाइक से घर लौट रहा था। तभी पवा तिराहा के समीप बस के ओवरटेक करने से असंतुलित हुई ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। उनके ऊपर ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई।
दुर्घटना के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर ट्राली में दबे सभी घायलों को बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिंकी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि चेतराम, राममूर्ति व शिवानी की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय राममूर्ति ने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटी की मौत की खबर सुनकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और दो की जान चली गई। परिजनों ने बताया कि महिला गर्भवती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत
- हादसे में पिता और दूसरी बेटी घायल, दोनों झांसी रेफर
- दुर्घटना के बाद घायलों के ऊपर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की हुई मौत