{"_id":"5ca79aa4bdec2214435fc6a5","slug":"111554487972-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटनाओं में तीन लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटनाओं में तीन लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हड़ौरा निवासी रविद्र पुत्र चिरंजी लाल शुक्रवार को घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के ही दो लोग आ धमके और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने रविंद्र की मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संतराम व रामकिशन के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बारातपहाड़ी में घटी। यहां के निवासी रामरतन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही नाथूराम उससे शराब के लिए पैसे की मांग कर रहा था। मना करने पर उसके मारपीट की गई। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नाथूराम के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।