फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   आठ वर्ष की मासूम बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म

आठ वर्ष की मासूम बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 04 Oct 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
आठ वर्ष की मासूम बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना से बौखलाए परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को पीट दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बालिका के पिता की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


कोतवाली क्षेत्र के टीकामऊ गांव निवासी राहुल पुत्र करिया डेढ़ माह पहले एक किशोरी को अगवा कर ले गया था। इसका मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया था।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम राहुल आठ वर्ष की मासूम बालिका को टॉफी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां बालिका से दुष्कर्म किया। डरी सहमी बालिका ने घर पहुंच परिजनों को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने राहुल को जमकर पीटा। गंभीर हालत में पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

पीड़ित बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना की पूरी जांच कराई जा रही है।

आठ वर्ष की मासूम से युवक ने किया दुष्कर्म
टॉफी खिलाने के बहाने घर ले जाकर दिया घटना को अंजाम


घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed