फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   फौजी के सूने मकान से चोरों ने उड़ाया डेढ़ लाख का माल

फौजी के सूने मकान से चोरों ने उड़ाया डेढ़ लाख का माल

Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
फौजी के सूने मकान से चोरों ने उड़ाया डेढ़ लाख का माल
महोबा। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में फौजी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत डेढ़ लाख के आभूषण चोरी कर लिए। पड़ोसियों की सूचना पर लौटे गृहस्वामी ने ताले टूटे और माल गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाष नगर निवासी रामऔतार पुत्र देवीदयाल यादव फौज में है। वर्तमान में रामऔतार की तैनाती दिल्ली में है। एक सप्ताह पहले वह अवकाश पर घर आया था। शनिवार की रात बहू की तबीयत खराब होने पर रामऔतार परिवार समेत उसके इलाज के लिए दिल्ली चला गया। रविवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर बक्सों व अलमारी में रखी नगदी, दो तोला सोना और डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो उन्हें आशंका हुई। उन्होंने गृहस्वामी को मोबाइल से सूचना दी। रात में घर लौटे गृहस्वामी ने चोरी हो जाने पर शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजी के मकान से चोरों ने उड़ाया डेढ़ लाख का माल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed