फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   जमीन के विवाद से आहत होकर की थी अधेड़ की हत्या

जमीन के विवाद से आहत होकर की थी अधेड़ की हत्या

Mon, 24 Dec 2018 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद से आहत होकर की थी अधेड़ की हत्या

विज्ञापन
महोबा। चार दिन पहले एक अधेड़ की हत्याकर शव जंगल में फेंके जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों अभियुक्तों ने हत्या की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि जमीनी विवाद के चलते युवक की हत्या की थी।
थाना क्षेत्र के ग्राम मकरबई में 21 दिसंबर की रात को आंगनबाड़ी केंद्र के पास एक 50 वर्षीय अधेड़ बराती लाल की हत्या कर शव सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया था। जिसकी सूचना गांव के चौकीदार ने कबरई पुलिस को देते हुए हत्या की आशंका जताई। लावारिस शव की शिनाख्त उसके जेब से मिले आधार कार्ड से गहबरा थाना मौदहा जिला हमीरपुर निवासी बराती लाल यादव पुत्र रामकिशुन यादव के रूप में की गयी। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई। पुलिस ने जांच दौरान संदीप यादव और कमलेश अहिरवार को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि संदीप और कमलेश अहिरवार ने हत्या की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक के दादा का संदीप यादव से जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा था, जिससे नाराज होकर वह ट्रक होटल ले गए। जहां से बराती लाल को काम के बहाने ट्रक पर बैठा लिया और उसकी रास्ते में हत्या कर शव फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के विवाद से आहत होकर की थी अधेड़ की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed