{"_id":"5b44e0fd4f1c1b0b278b5a40","slug":"101531240701-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को पीटकर 3200 रुपये की नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवक को पीटकर 3200 रुपये की नगदी लूटी
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के कस्बा जैतपुर में बाजार से घर वापस लौट रहे युवक की बदमाशों ने रास्ते में रोककर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी जेब में पड़ी 3200 रुपये की नगदी लूट ले गए। पीड़ित ने चौकी बेलाताल व कोतवाली कुलपहाड़ में घटना की तहरीर सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा जैतपुर के मोहल्ला बजरिया निवासी रामभरोसी रैकवार सोमवार की शाम बाजार गया था। रात करीब 10 बजे घर वापस लौटते समय मोहल्ले से पहले घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। डंडे से हमला कर दिया। बाद में लात घूसों से बुरी तरह मारपीट करते हुए जेब में पड़ी 3200 रुपये की नगदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। लुटे पिटे युवक ने चौकी बेलाताल पहुंच घटना की सूचना दी। मंगलवार को पीड़ित ने कोतवाली कुलपहाड़ में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। लूटपाट की घटना से पीड़ित परिवार दहशतजदा है।
बदमाशों ने युवक को पीटकर 3200 रुपये की नगदी लूटी
- पीड़ित ने चौकी बेलाताल व कोतवाली कुलपहाड़ में दी तहरीर