फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,marpeet,mahoba news

जमीन के विवाद में चले लाठी-फरसा, छह घायल

Thu, 24 Jun 2021 10:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
crime,marpeet,mahoba news
अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल पीड़ित - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। जमीन के विवाद को लेकर दो गुटों में लाठी-डंडे और फरसे चले। इसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए। तीन लोगों के सिर फटने और हालत नाजुक होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के खौनरिया गांव निवासी घासीराम 15 बीघा भूमि में खेती-किसानी करते हैं। इसी भूमि पर घासीराम के चचेरे भाई बिहारीलाल, भतीजे राजू और रविकरण अपना आधा हक जता रहे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार की सुबह बिहारीलाल का बेटा राजू ट्रैक्टर लेकर विवादित जमीन की जुताई करने पहुंच गया। घासीराम ने आपत्ति जताई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फरसा लेकर आ गए।
विज्ञापन

घासीराम और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इससे घासीराम, लाल सिंह, रामेश्वर, भगवानदास, सुलोचना और सौरभ घायल हो गए। सभी को सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया गया। रामेश्वर, लालसिंह और भगवानदास की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घासीराम ने सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल का कहना है कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed