{"_id":"60cb7b8f8ebc3e29e92cdd91","slug":"crime-marpeet-mahoba-news-mahoba-news-knp6347836126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दबंगों ने दो भाइयों समेत चार का पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दबंगों ने दो भाइयों समेत चार का पीटा
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के पाठा गांव में चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने दो भाइयों समेत चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाठा गांव निवासी पूर्व प्रधान ईश्वरी ने इस बार भी पंचायत चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। महेंद्र सिंह चुनाव जीते थे। चुनाव हारने के बाद से ईश्वरी के परिजन चुनाव में वोट न देने की बात कहकर पड़ोसियों को धमका रहे थे। गुरुवार को पूर्व प्रधान के परिजनों ने पड़ोसी मनोज, उसके भाई धर्मेंद्र, चचेेरे भाई मुन्ना और दादा हलके पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे चारों लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। घायल मनोज ने बताया कि सात दिन से लगातार दबंग चुनाव में वोट न देने की बात कहकर उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट की गई। उधर थानाध्यक्ष खरेला अनूप कुमार दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।