फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,marpeet,mahoba news

सफाईकर्मी से मारपीट में रिपोर्ट

Thu, 17 Jun 2021 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
crime,marpeet,mahoba news
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के धवर्रा गांव में चार दिन पहले घर के दरवाजे की सफाई को लेकर दबंग ने सफाईकर्मी की मारपीट कर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के गांधीवार्ड निवासी नरेंद्र कुमार अहिरवार धवर्रा गांव में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है। 13 जून को वह गांव में सफाई कार्य करके घर वापस लौट रहा था। तभी गांव के ही भूरा ठाकुर ने उसे रोक लिया और उसके घर के दरवाजे सफाई न करने की बात कही। कर्मचारी ने रोस्टर के अनुसार सफाई कार्य करने को कहा तो आरोपी भड़क गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरु कर दी।
विज्ञापन

जिससे कर्मचारी घायल हो गया। पीड़ित ने थाना अजनर पहुंचकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित सफाईकर्मी ने सीओ कुलपहाड़ को मामले से अवगत कराया। सीओ के आदेश पर थाना अजनर में आरोपी भूरा ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed