{"_id":"612b780e8ebc3e5acc328a12","slug":"crime-marpeet-mahoba-mahoba-news-knp648867280","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के विवाद में भाइयों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे के विवाद में भाइयों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। थाना क्षेत्र के बिलखी गांव में जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में लाठी-डंडे चल गए। बीच-बचाव में एक भाई की पत्नी भी घायल हो गई। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
बिलखी गांव निवासी कृपाल व बृजलाल दोनों सगे भाई हैं। दोनों के बीच काफी समय से जमीन व मकान बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों भाइयों में एक बार फिर कहासुनी हो गई। मामला गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया।
एक-दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला किए जाने से दोनों घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुुंची बृजलाल की पत्नी मंजू देवी लाठी लगने से घायल हो गई। दोनों पक्षों में थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)