फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime,mahoba news,suside

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 16 Jun 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime,mahoba news,suside
महोबा। कोतवाली चरखारी के सालट गांव में पति से विवाद के बाद नाराज पत्नी ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक सालट गांव निवासी जयंती (27) का अपने पति मुकेश प्रजापति से शराब को लेकर अक्सर विवाद होता था। कई बार पत्नी ने शराब पीने से मना किया लेकिन मुकेश नहीं माना। मंगलवार की शाम एक बार फिर दोनों मेें कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इससे नाराज होकर जयंती घर से चली गई।
देर शाम जब चरवाहे जंगल से बकरियां लेकर लौटे तो महिला का शव फांसी पर लटकता देख ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी चरखारी शशिकुमार पांडेय का कहना कि मृतका पति शराब का आदी बताया जा रहा है। जिसके चलते घर में विवाद होता था। इसी को लेकर महिला ने आत्महत्या की।
विज्ञापन

चाची की डांट से क्षुब्ध युवती ने जान दी
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा गांव में चाची की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने मकान के कमरे में फांसी लगा ली। मझलवारा गांव निवासी चंद्रपाल की पुत्री आरती (19) मंगलवार की शाम घर पर थी। तभी उसकी चाची जानकी ने किसी बात को लेकर आरती को डांट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे नाराज होकर वह कमरे में चली गई और रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने चाची पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed