फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Investigation of audio of inspector and sand mafia started in Mahoba

Mahoba: दरोगा और बालू माफिया के ऑडियो की जांच शुरू, उप जिला मजिस्ट्रेट ने 28 जनवरी तक मांगे साक्ष्य

Sat, 21 Jan 2023 09:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2023 09:36 PM IST
सार

महोबकंठ थाना क्षेत्र में उप निरीक्षक और बालू माफियाओं के बीच हुई बातचीत के ऑडियो वायरल हुए थे। मामले में जिलाधिकारी मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
Investigation of audio of inspector and sand mafia started in Mahoba
ऑडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले के थाना महोबकंठ में तैनात दरोगा हरिभजन सिंह व बालू माफिया के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने और बाद में दरोगा पर कार्रवाई के मामले की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। उप जिला मजिस्ट्रेट ने 28 जनवरी तक लिखित व मौखिक साक्ष्य मांगें हैं।

विज्ञापन

महोबकंठ थाने में तैनात उप निरीक्षक हरिभजन सिंह ने चेकिंग के दौरान तीन जनवरी को बिना नंबर के बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा था। कई सिफारिश के बाद भी उप निरीक्षक ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया था। एक अन्य ट्रैक्टर भी पकड़ा गया था।
विज्ञापन

इसके बाद दरोगा व बालू माफिया के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें बालू माफिया ट्रैक्टर निकालने के नाम पर थाने के एक सिपाही को पांच हजार रुपये एंट्री फीस देने की बात कहते हुए ट्रैक्टर छोड़ने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इस मामले को जिलाधिकारी मनोज कुमार ने गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया में प्रसारित ऑडियो व दरोगा पर हुई कार्रवाई को लेकर मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

उप जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस मामले में जिसके पास किसी प्रकार की जानकारी हो, तो वह 28 जनवरी तक दोपहर दो बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित व मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। बता दें कि थाना महोबकंठ में तैनात दरोगा को बालू से भरे ट्रैक्टर मामले में एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था।

कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया में दरोगा व बालू माफिया के बीच हुई बातचीत के तीन ऑडियो वायरल हो गए। इनमें बालू माफिया थाने के कारखास सिपाही को बालू भरे ट्रैक्टर निकलने के नाम पर पांच हजार रुपये दिए जाने की बात कहते हुए ट्रैक्टर छोड़ने की आरजू-मिन्नत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed