{"_id":"63b71817793fb8184f42e219","slug":"crime-mahoba-news-knp7372717136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: घर में घुसकर पीटा, 1.90 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: घर में घुसकर पीटा, 1.90 लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बिलवई गांव में दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर बीच-बचाव कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने युवक के घर में घुसकर पिता-पुत्रों समेत छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी 1.90 लाख की नकदी लूट ले गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिलवई गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया था। जिस पर गांव के ही बृजेंद्र ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत करा दिया था। इसी खुन्नस को लेकर गुरुवार की दोपहर डेढ़ दर्जन से अधिक दबंग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर बृजेंद्र के घर में घुस गए। दबंगों ने बृजेंद्र पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने दौड़े भाई रामकिशोर, अरविंद, पत्नी सुमन, पिता बनमाली और मां कपूरी को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया।
बृजेंद्र का आरोप है कि उसकी गांव में शराब का ठेका है। जिसकी बिक्री का 1.90 लाख रुपये घर पर रखा था। मारपीट के बाद दबंग नकदी भी लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की। पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बृजेंद्र की हालत गंभीर बनी है।