फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   crime

Mahoba News: महोबाः सड़क हादसे में किसान की मौत, बेटी घायल

Mon, 12 Dec 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुनेहटा तिराहे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

थाना खरेला के कमलखेड़ा गांव निवासी अमर सिंह (45) खेती-किसानी के साथ ट्रक चालक था। सोमवार को वह खेतों की सिंचाई कराकर बाइक से बेटी सौम्या (13) के साथ कस्बा कबरई आ रहा था। तभी कुनेहटा तिराहे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर सौम्या उछलकर दूर जा गिरी। अमर सिंह कंटेनर के नीचे आ गया। पैरों के ऊपर से पहिया निकलने से अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दुघर्टना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ी बालिका को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर पर भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed