{"_id":"62b74d390e393060b256f0db","slug":"crime-mahoba-news-knp704287361","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम, दबंग नहीं बनाने दे रहे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम, दबंग नहीं बनाने दे रहे मकान
विज्ञापन
थाना खन्ना में एसपी सुधा सिंह से समस्या बताता वृद्घ भागवत प्रसाद।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी/कुलपहाड़/खन्ना। समाधान दिवस पर एसपी सुधा सिंह ने थाना खन्ना पहुंच फरियादियों की शिकायतें सुनीं। घण्डुआ निवासी वृद्घ भागवत प्रसाद ने एसपी को बताया कि मैडम दबंग उसका मकान नहीं बनने दे रहे हैं। कब्जा जमाने की नियत से उसे परेशान किया जा रहा है। एसपी ने पुलिस को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
खन्ना समाधान दिवस में लेखपाल के उपस्थित न मिलने पर एसपी ने नाराजगी जताई। कहा कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए। समाधान दिवस में आईं छह शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके बाद एसपी ने थाने व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया।
चरखारी संवाद के अनुसार एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में समाधान दिवस में भूमि पैमाइश, हदबंदी और अवैध कब्जों की शिकायतें आईं। चरखारी निवासी उमासेन ने दबंगों पर उसकी भूमि में अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार एसडीएम पीयूूष जायसवाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस में आठ शिकायतें आईं। तीन का मौके पर निराकरण किया गया। जिले के सभी थानों में आईं 68 शिकायतें में से नौ का मौके पर निस्तारण हो सका।